पुणे, श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में बप्पा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगों के सफर को सुगम बनाने के लिए एक बेहतरीन पहल की गई है. भक्तों को धूप, बारिश और पैदल चलने की असुविधा से बचाने के लिए ‘एका मोबिलिटी’ कंपनी की ओर से दगडूशेठ गणपति ट्रस्ट को एक पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहन (बस) उपहार में दिया गया है.