Pune Update

 पालकियों के भव्य स्वागत के लिए पिंपरी-चिंचवड तैयार

पिंपरी : आषाढ़ी वारी के पावन अवसर पर समूचे महाराष्ट्र में उमड़े भक्ति के सैलाब के बीच, जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज और संतश्रेष्ठ ज्ञानेश्वर माऊली के पालकी समारोह के स्वागत के लिए पिंपरी-चिंचवड उद्योग नगरी पूरी तरह तैयार है. ‘ज्ञानोबा-तुकाराम’ के गगनभेदी जयघोष से शहर का कोना-कोना भक्तिमय हो चुका है. तय कार्यक्रम के अनुसार, संत तुकाराम महाराज की पालकी का बुधवार, 8 जुलाई को दोपहर 4 बजे निगडी के भक्ति-शक्ति चौक पर भव्य स्वागत होगा. इस पालकी सोहले का बुधवार का रात्रि विश्राम आकुर्डी के ऐतिहासिक श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर में होगा. इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है तथा सुलभ दर्शन के लिए विशेष बैरिकेडिंग की गई है. इसके अगले दिन, गुरुवार को संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी सुबह 8 बजे भोसरी के मैगजीन कॉर्नर पहुंचेगी, जो चोविसावाडी और दिघी मार्ग से होते हुए पुणे की ओर आगे बढ़ेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *