100 W's News

Pune : मरीज को अस्पताल ले जा रहे एम्बुलेंस चालक की ही मौत

पुणे- जुन्नर तालुका के गायमुखवाडी में शुक्रवार आधी रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक मरीज को इलाज के लिए आळेफाटा ले जा रही एम्बुलेंस को सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एम्बुलेंस चालक कुणाल तुकाराम डुंबरे (31 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। ओतूर पुलिस के अनुसार, यह हादसा एक स्पीड ब्रेकर के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी पिकअप चालक नीलकंठ गव्हाणे (निवासी लातूर) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *